आरा, जनवरी 8 -- गड़हनी, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड के दुलारपुर स्थित बालकृष्ण प्लस 2 उच्च विद्यालय के संस्थापक सह समाजसेवी बाबू सूरज प्रसाद सिंह की 16वीं पुण्यतिथि गुरुवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेते हुए पुत्र कुरकुरी पंचायत के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व मुखिया लव कुमार सिंह समेत अन्य ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर आयोजित प्रार्थना सभा में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी भी शामिल हुए। पूर्व मुखिया ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमंद 50 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर अरविंद कुमार सिंह, नीतिश कुमार, विजय कुमार ठाकुर, यामा राम, बिगन राम समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.