नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- यूपी के लखनऊ में तालकटोरा थाना इलाके से चोरी हुए ईरानी नस्ल के दुर्लभ दुलदुल (जुलजनाह) घोड़े को तलाश के लाने वाले के लिये पचास हजार रुपए के इनाम का ऐलान किया गया है। यह घोड़ा शिया समुदाय के लिए गहरी धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। मोहर्रम जुलूसों में आगे चलता था। इस कारण चोरी की घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। राजाजीपुरम कर्बला इलाके से चोरी हुए घोड़े की कीमत पांच लाख से अधिक आंकी गई है। वहीं पूर्व मुतवल्ली सैय्यद फैजी के अनुसार 24 दिसंबर को चोरों ने अस्पताल के गोट का ताला कटर से काट कर घोडे को चोरी कर लिया। घटना सीसीटीवी फुटेज कैमेरे में कैद हो गई है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति घोड़े में ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि वह घोड़े के पीछे छुप कर चल रहा है। इसके चलते उसका चेहरा साफ नजर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.