लखनऊ, दिसम्बर 26 -- लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र से चोरी हुए दुलदुल (जुलजनाह) घोड़े को तलाश कर लाने वाले के लिए 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है। यह घोड़ा शिया समुदाय के लिए गहरी धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ है। जिस कारण चोरी की घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। आंकलन है राजाजीपुरम कर्बला इलाके से चोरी हुए घोड़े की कीमत पांच लाख से अधिक है। वहीं, पूर्व मुतवल्ली सैय्यद फैजी के अनुसार 24 दिसंबर को चोरों ने अस्तबल के गेट का ताला कटर से काट कर घोड़े को चोरी कर लिया था। इसे तलाश कर लाने वाले को 50 हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा। घटना सीसीटीवी फुटेज कैमेरे में कैद हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.