चंदौली, जनवरी 4 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर के सुभाष पार्क में समाज की सेना संगठन की ओर से रविवार को बैठक हुई। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक ने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पहले सड़कें बनती थीं तो सालों साल चलती थी। अब सड़क बनती हैं तो एक साल भी नहीं चल रही है। कहा स्टेट हाईवे संख्या 120 के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए , फोरलेन सड़क को सिक्स लेन बनाने के लिए शासन से 320 करोड़ रुपए आए थे। जिसमें काफी अनमितता देखने को मिल रही है। कहा नगर के हर वार्ड में सड़क, गली क्षतिग्रस्त है। इसके अलावा नालियां बज-बजा रही है। अपात्र लोगों को सरकारी सुविधाएं दी जा रही हैं, जो वास्तविक रूप से सरकारी सुविधाओं के हकदार हैं वह दर-दर भटक रहे है। इस अवसर पर अभिषेक मिश्रा, अजय यादव , पिंटू सिंह राजपूत,संतोष ओझा, अमन, देवकांत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.