धनबाद, फरवरी 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद में शुक्रवार को इंडस्ट्री इंस्टीट्यूट इंटरैक्शन का शुभारंभ हुआ। पेनमेन हॉल में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के महानिदेशक असित साहा ने कहा कि देश में दुर्लभ खनिजों की खोज और विकास पर तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि कई अन्वेषण परियोजनाएं चल रही हैं। दुर्लभ खनिज संसाधनों की पहचान भी की जा चुकी है। उन्होंने रिसर्च, पॉलिसी सपोर्ट और वैल्यू चेन डेवलपमेंट पर जोर देते हुए कहा कि आत्मनिर्भरता के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट माइनिंग, डिजिटलाइजेशन और एआई आधारित तकनीकें खनन क्षेत्र को ज्यादा सुरक्षित, साफ और प्रभावी बना रही हैं। बीसीसीएल देश के कोकिंग कोल उत्पादन में बड़ी हिस्सेदारी निभाता है। भविष्य मे...