लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता पशुओं विशेष कर गोवंशों को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए उनके गले में रेडियम पट्टी लगाने का प्रदेशव्यापी अभियान बुधवार से शुरू हो गया। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने राजधानी लखनऊ के ग्राम काजीखेड़ा, गोसाईगंज में गोवंशों के लिए रेडियम पट्टी वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पशुधन मंत्री ने गौ-पूजन के साथ गाय को रेडियम पट्टी पहना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके साथ ही प्रदेश के सभी राजमार्गों के समीप स्थित ग्रामों में पशुपालकों के पशुओं-गोवंशों के गले में रेडियम पट्टी पहनाने का कार्य प्रारंभ हो गया। धर्मपाल सिंह ने ग्राम काजी खेड़ा में 1.80 करोड़ की लागत से वृहद गो संरक्षण केन्द्र की स्थापना कराने की घोषणा भी की। इस अवसर पर पशुधन मंत्री ने पशुपालकों से कहा कि सरकार सड़क सुरक्षा के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.