वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने गुरुवार रात कैंप कार्यालय पर जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट के तहत सड़क हादसों में जनहानि कम करने को लेकर समीक्षा बैठक की। कहा कि दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर सुधारात्मक काम कराएं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना स्थलों का स्वयं अथवा संबंधित अधिकारी निरीक्षण करें। यातायात सुधार कार्यों में लापरवाही अथवा उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों या कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय जांच की जाएगी। यातायात व्यवस्था को समग्र, सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने के लिए अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई करें। चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण को सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण माना। कहा कि अतिक्रमण हर हाल में रोकना है। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.