लखनऊ, दिसम्बर 10 -- श्रावस्ती। थाना सोनवा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरावां हरगुन निवासी कृष्ण कुमार विश्वकर्मा पुत्र अयोध्या प्रसाद उर्फ महाजन विश्वकर्मा थाना सोनवा में रात्रि समय करीब 12 से 3:00 बजे तक ड्यूटी पर तैनात थे ड्यूटी समाप्त होने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा थे। जैसे बहराइच भिनगा मार्ग पर प्रकाश धर्म कांटा के पास पहुंचे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर युवक काफी रूप से घायल हो गया। घटना कि जानकारी लोगों ने डायल 112 को दिया। थाना सोनवा पुलिस को सूचना दिया थाना अध्यक्ष सोनवा प्रभारी पुलिस के साथ घटनास्थल पर जा पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल भेजा। उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...