हरिद्वार, अप्रैल 24 -- हरिद्वार, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई यात्री की मौत के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे कैमरे खंगालते कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार चम्पावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र के ग्राम सुई सातखाल पोस्ट गलचौड़ा निवासी कमलेश चौबे पुत्र केशव दत्त चौबे निवासी ने शिकायत देकर बताया कि 11 अप्रैल को उनका साला 33 वर्षीय हेमचंद्र उप्रेती पुत्र गुणानंद उप्रेती निवासी गांव राकड़ी फुलारा, चम्पावत गंगा स्नान के लिए हरियाणा से हरिद्वार आया हुआ था। उसी दिन सुबह हेमचंद्र अलकनंदा होटल के मेन रोड पर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने तेजी और लापरवाही से हेमचन्द्र को टक्कर मार दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.