धनबाद, जनवरी 14 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। जोगता थाना क्षेत्र के गिरजा घर के समीप कतरास/धनबाद मुख्य मार्ग पर सोमवार को हाइवा डंफर के धक्के से मृत कोलकर्मी पोखन भुईयां के पुत्र संदीप कुमार की लिखित शिकायत पर वाहन मालिक व चालक के खिलाफ जोगता पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर उक्त मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शिकायत में संदीप ने कहा है कि सोमवार की सुबह उनके पिता पोखन भुईयां कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे, तभी हाईवा संख्या जेएच 10 सीवाई 5281 से धक्का लगने के कारण उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। यह दुर्घटना चालक के द्वारा जान बुझकर किया गया है, ऐसा प्रतीत होता है। दुर्घटना के बाद चालक अपने वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया था। बता दें कि लिलटेन अंगारपथरा निवासी बीसीसीएल...