गोपालगंज, दिसम्बर 3 -- कुचायकोट। विशंवभरपुर थाने के गंडक नदी के बांध स्थित गांव विशंवभरपुर के पास बुधवार को एक साइकिल सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान यूपी के तमकुही निवासी आज़ाद मियां के रूप में की गई है। उसे स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...