गोरखपुर, दिसम्बर 11 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के डुमरी खास निवासी राकेश मणि त्रिपाठी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। तहरीर में बताया गया है कि उनका पुत्र शुभम मणि त्रिपाठी करीब पाँच दिन पूर्व ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। सोनबरसा-सरदारनगर मार्ग पर बसंत टोला गांव के सामने विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर होने के साथ कई अन्य चोटें भी आई हैं। परिजन उसे तुरंत एम्स गोरखपुर लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम दुर्घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.