गोंडा, फरवरी 18 -- तरबगंज, संवाददाता। लापरवाही पूर्वक पिकअप संचालन से बाइक सवार के मौत मामले में पुलिस ने पिकअप चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन संचालन समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित आशीष दुबे निवासी गौहानी हरदिहन पुरवा ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि मेरे बड़े पिता का लड़का अभिषेक दूबे व उत्सव पाण्डेय निवासी गौहानी तरबगंज 15 फरवरी को करीब शाम 6 बजे दुर्जनपुर घाट से बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी अभिषेक दुबे व उत्सव जैसे रानीपुर चौराहे पर पहुँचे कि सामने से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप लापरवाही से गलत साइड में जाकर टक्कर मार दिया। जिससे अभिषेक दुबे की मौके पर ही मृत्यु हो गई व उत्सव को एक प्राइवेट क्लीनिक में भर्ती करवाया। कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सुसंगत धराओं में मुकदमा दर्ज क...