बहराइच, दिसम्बर 9 -- बहराइच। फखरपुर थाने में एंबुलेंस की टक्कर से 30 नवम्बर को हुई बाइक सवार युवक की मौत मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। फखरपुर थाने के शिवराजपुर के मजरे महमूदपुर निवासी रघुनाथ प्रसाद के भतीजे बौंड़ी थाने के भौंरी गांव निवासी बाइक सवार विकास गुप्ता (20) पुत्र विजय गुप्ता को पहलवान बाबा मंदिर के पास एंबुलेंस ने टक्कर मार दी थी। जिसके चलते बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...