बागपत, फरवरी 22 -- खेकड़ा। क्षेत्र के सांकरौद गांव का रहने वाला राहुल वाल्मीकि दिल्ली डीटीसी बस का ड्राइवर था। 15 फरवरी की सुबह घर से ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। अब राहुल के पिता ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि कार चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...