गंगापार, जनवरी 11 -- परानीपुर गॉव निवासी 45 वर्षीय सुरेश मिश्रा का शव जैसे ही पोस्टमार्टम हाउस से उनके घर पहुंचा, परिजन व रिश्तेदार शव से लिपट रोने लगे। कुछ देर तक शव घर पर रखने के बाद गंगाघाट परानीपुर ले गए। अंतिम संस्कार कर दिया। सुरेश मिश्रा पुत्र स्व लबई मिश्रा नैनी में रहकर बिल्डर्स का काम करते थे। वह अपने साथी सुरेशचन्द्र यादव के साथ रात सात बजे के लगभग घर के लिए निकले थे। औद्योगिक थाना से कुछ पहले एक पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचे, तो विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक से रहे दोनों सड़क के किनारे गिर तड़पने लगे। कुछ देर बाद सुरेश कुमार मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ रहे, सुरेशचन्द्र यादव निवासी परानीपुर बुरी तरह घायल हो गए। आस-पास के लोगों की सहायता से सुरेशचन्द्र को इलाज के लिए करछना सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.