महोबा, फरवरी 8 -- मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित मुन्ना पुत्र रजवा निवासी दिसरापुर ने बताया कि 5 फरवरी को उसकी पत्नी फूलन देवी अपने भाई हेता निवासी बम्हौरी काजी के साथ बाइक से बम्हौरी गांव जा रही थी। रास्ता में बरी के पास साले ने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और वह बाइक से उतरकर बात करने लगा। तभी तेज गति से आ रही कार ने पत्नी को टक्कर मार दी। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...