फिरोजाबाद, फरवरी 6 -- थाना पचोखरा के कोटकी के समीप गुरुवार की रात वाहन की टक्कर से बिजली टेक्नीशियन की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। थाना नगला सिंघी क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय शुभम श्रीवास्तव पुत्र महेन्द्रकुमार श्रीवास्तव बिजली विभाग के मीटर लगाने वाली प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इन दिनों उसका काम पखरपुरा गांव में चल रहा है। वह गुरुवार की रात अपने साथी रिंकू यादव के साथ काम समाप्त कर ऑफिस जा रहा था। कोटकी के समीप तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रिंकू घायल हो गया। बाद में मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। पता चलते ही परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। उसे देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने रिंकू यादव को उपचार के लिए भर्ती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.