गोपालगंज, दिसम्बर 11 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गंडक नहर पुल के पास गुरुवार को बाइक के अनियंत्रित हो जाने से सवार एक वृद्ध घायल हो गए। उनकी पहचान मीरगंज निवासी कामेश्वर राय के रूप में हुई है। उन्हें तत्काल स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...