महोबा, नवम्बर 27 -- कुलपहाड़, संवाददाता। मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिकअप चालक पर केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। कोतवाली के कठवरिया निवासी चरनदास उर्फ पप्पू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई दयाराम उर्फ मुन्ना और मेरा पुत्र पुष्पेंद्र 23 नवंबर को पनवाड़ी जा रहे थे। रास्ता में पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे पुष्पेद्र की मौत हो गई। पीड़ित ने पिकअप चालक के द्वारा तेज गति से वाहन चलाने को दुर्घटना का कारण बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिकअप चालक अजय पुत्र रमेश अहिरवार निवासी रहुनियापुरा पनवाड़ी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...