गिरडीह, नवम्बर 27 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ चकाई रोड में चतरो स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर शाम करीब सात बजे सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें दो बाइकों में हुई आमने सामने में टक्कर में चार लोग क्रमशः सूरज कुमार राम 22 वर्ष, सुजीत कुमार राम 20 वर्ष, दोनों ग्राम कांटीदिघी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के बाद सूरज राम की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों में छोटी राणा 18 वर्ष व इंद्रेदेव राणा 19 वर्ष दोनों ग्राम चतरो (टिल्हेटोल) को उपचार के लिए चतरो स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.