किशनगंज, फरवरी 15 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता शनिवार की सुबह एनएच 327 ई फोरलेन पर गुंजरमारी चौक के निकट खाद लदे एक जुगाड़ वाहन को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मारने से जुड़ी घटना में जुगाड़ वाहन दूर सड़क किनारे गड्ढे में पलट जाने से जुगाड़ वाहन चालक की मौके पर मौत हो गई। मृत जुगाड़ वाहन चालक की पहचान अब्दुल कासीम (38) पिता मंसुर आलम, निवासी चकंदरा मस्तान चौक थाना कोचाधामन के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार खाद लदी जुगाड़ वाहन लोहागड़ा हाट जा रही थी तभी रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से ठोकर लगने के बाद दुर्घटना ग्रस्त होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट जाने से जुगाड़ वाहन चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर बहादुरगंज थाना की पुलिस एवं यातायात थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मृत जुगाड़ वाहन चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.