बगहा, जून 6 -- नरकटियागंज,निप्र । नरकटियागंज गौनाहा मुख्यपथ में भांटहवा पिपरा गांव के समीप बुधवार की देर शाम में घटी सड़क दुर्घटना में जख्मी भंटहवा पिपरा गांव निवासी मुस्लिम मिया (62) की इलाज के दौरान मौत हो गयी।वही दूसरे जख्मी तरहरवा गांव निवासी जाकिर मिया को गोरखपुर रेफर किया गया है। उधर,बाइक में टक्कर मारने वाले बोलेरो को जब्त कर थाने लाया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी थी। उंन्होने बताया कि घटना के बाद बोलेरो चालक समेत उसमें सवार सभी लोग भाग निकले थे।प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि बोलेरो के नंबर से उसके चालक व मालिक की पहचान कराई जा रही है।पहचान होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।फिलवक्त मृतक के परिजनों को आवेदन देने को कहा गया है।आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.