सिद्धार्थ, फरवरी 24 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सोनहटी चौराहे से कोचिंग से लौट रही छात्रा बाइक की ठोकर से चोटिल हो गई थी। एक पैर टूटने के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई। छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सोनहटी गांव निवासी विजय पाल शर्मा पुत्र रामानन्द शर्मा ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 18 फरवरी को उसकी पुत्री शारदा शर्मा सोनहटी चौराहा से कोचिंग पढ़कर साइकिल से सड़क के किनारे अपनी बायीं पटरी से घर भगवानपुर के लिए आ रही थी। जैसे ही वह बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर भगवानपुर के पास पहुंची ही थी कि डुमरियागंज की तरफ से बांसी की तरफ जा रहे एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी। चालक बाइक को तेज रफ्तार व लापरवाही से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.