बांदा, नवम्बर 22 -- बांदा। संवाददाता बाजार से सामान खरीदकर साइकिल से घर जा रहे युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मर्का थाना क्षेत्र के खेरा गांव निवासी 38वर्षीय पतराखन पुत्र रामलखन रविवार की शाम मुसीवा बाजार से सामान खरीदने गया था। शाम को वह साइकिल से वापस घर लौट रहा था। तभी मझिलगा नाला के पास सामने से आ रहे वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे फतेहपुर ले गए। इलाज होने के बाद परिजन उसे घर ले गए। उसका घर पर ही इलाज होता रहा। शुक्रवार की सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाने के लिए वाहन का इंतजाम करने लगे तभी उसने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...