फिरोजाबाद, जनवरी 16 -- थाना पचोखरा क्षेत्र के नगला गंगाराम निवासी सड़क दुर्घटना में घायल एक वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। थाना पचोखरा क्षेत्र के नगला गंगा राम निवासी 65 वर्षीय मोहर सिंह पुत्र नौबत सिंह एक माह पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार होने के बाद परिवारिजन उन्हें घर ले आए। घर पर ही उनकी दवाएं चल रही थीं। उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...