जमुई, दिसम्बर 15 -- जमुई, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बीते मंगलवार की देर शाम जमुई थाना अंतर्गत खड़सारी मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में घायल तीन लोगों में से एक कि मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया था। फिलहाल जमुई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बालू लदा ट्रैक्टर बाइक सवार तीनों व्यक्ति को टक्कर मार दी जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया था। मृत वृद्ध की पहचान सिकंदरा के रामसागर गांव निवासी हरिचरण यादव के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार हरिचरण यादव अपने दो सहयोगियों के साथ लखीसराय जा रहे थे। दरअसल बेटी की शादी हलसी प्रखंड के राता गांव में तय हुई थी। किसी कारण बस शादी टूट गई। स्थानीय स्तर पर पंचायती हुई थी। पंचायती के आधार पर हुए निर्णय के आलोक में हरिचर...