आजमगढ़, अप्रैल 22 -- बरदह, (आजमगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कबीरा पुलिया के पास एक सप्ताह पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल राजगीर की उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह मौत हो गई। घायल राजगीर का वारणसी के ट्रामा सेंटर में घायल का उपचार चल रहा था। मौत की सूचना परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया। बरदह थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी 55 वर्षीय दुखी सरोज राजगीर थे। एक सप्ताह पूर्व काम कर साइकिल से घर लौट रहे थे। लालगंज-भीरा मार्ग पर बरदह थाना क्षेत्र के कबीरा पुलिया के पास चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दुखी सरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को लालगंज में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में घायल का उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह में मौत हो गई। दुखी सरोज को एक बेटा दो बेटी ह...