औरैया, जनवरी 15 -- ककोर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने सड़क दुर्घटना में घायल युवक को मानवीय संवेदना दिखाते हुए आर्थिक मदद उपलब्ध कराई। रेड क्रॉस सोसाइटी के कोष से पीड़ित को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि तिलक नगर, औरैया निवासी मनोज कुमार दिबियापुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान जिला मुख्यालय के सामने उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें उनके दाहिने हाथ में गंभीर फ्रैक्चर हो गया। घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी डॉ. त्रिपाठी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। रेड क्रॉस सोसाइटी से जारी हुई सहायता राशि मिलने पर पीड़ित को बड़ी राहत मिली। आर्थिक सहयोग प्राप्त होने पर मनोज कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कठिन समय मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.