सुल्तानपुर, जनवरी 8 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। बुधवार की देर शाम बाइक से ससुराल जा रहा युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे लखनऊ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर गांव निवासी बृजेश कुमार(30) वर्ष पुत्र चीनी बुधवार की देर शाम बाइक से कोतवाली क्षेत्र के गुड़बड़ गांव अपनी ससुराल जा रहा था। विरैता गांव के पास रास्ते में घने कोहरे की वजह से अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आ आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए सुलतानपुर मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कराया। वहां से चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ ट...