शाहजहांपुर, मार्च 17 -- पुवायां। ग्राम ककरौआ जप्ती के रहने वाले बलवीर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है, कि शनिवार को शाम लगभग पांच बजे उसके चाचा जदुवीर बाइक से इटौली से वापस घर आ रहे थे। उनके साथ बाइक पर 17 वर्षीय विपिन भी बैठा था। रास्ते में फैक्ट्री के पास गांव के ही रहने वाले सिद्धार्थ शुक्ला ने तेजी व लापरवाही से बाइक चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। और उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया मेडिकल कॉलेज ले जाने पर वहां से चिकित्सकों ने बरेली के लिए रेफर कर दिया। बरेली के एक निजी अस्पताल में आज रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.