दुमका, जनवरी 2 -- मसलिया प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के रास्ताडंगाल फतेपुर निवासी प्रदीप बेसरा की मौत रांची रिम्स में ईलाज की दौरान गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे हो गया। मृतक प्रदीप बेसरा पंद्रह दिसंबर को केराबनी के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। प्रदीप बेसरा का रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो जाने से स्वजन सहित गांव में शोक का माहौल है। इस संबंध में मृतक प्रदीप बेसरा का बहन मार्शिला बेसरा ने बताया कि 15 दिसंबर अपराह्न 4 बजे केराबनी के पास मेरे भाई प्रदीप बेसरा स्कूटी से सड़क दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जिसका इलाज हेतु दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जहां प्रदीप की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने देवघर रेफर किया। देवघर से धनबाद एवं धनबाद से चिकित्सकों द्वारा रिम्स...