प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- विकास भवन सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने महिलाओं की समस्या सुनीं। उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न पर अंकुश लगाने, त्वरित न्याय दिलाने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थी तक पहुंचाने का निर्देश अफसरों को दिया। दुर्घटना में घायल महिला के घायल पति का इलाज कराने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। महिला जनसुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य के समक्ष कुल 12 शिकायतें आईं। रीता देवी, निवासी जहनईपुर ने शिकायत की कि उनके पति अशोक सरोज का एक दुर्घटना में गंभीर एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान एक पैर काटना पड़ा लेकिन जख्म अभी तक ठीक नहीं हो पाया है। आर्थिक तंगी के कारण इलाज संभव नहीं हो पा रहा है। महिला आयोग की सदस्य ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.