चंदौली, नवम्बर 24 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बा के कोतवाली गली में 40 वर्षीय एक महिला की सोमवार की सुबह निधन हो गया। बीते दिनों तहसील मार्ग से घर आते समय अज्ञात वाहन के टक्कर से महिला के सिर में चोट लग गयी थी। जिसका उपचार चल रहा था। महिला के निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बलुआ घाट पर परिजनों ने अंतिम दाह संस्कार किया। कोतवाली गली निवासी संतोष चौरसिया की पत्नी 40 वर्षीय कुंता देवी बीते एक सप्ताह पूर्व घरेलू कार्य से तहसील से वापस घर आ रही थी। इसी बीच अज्ञात वाहन के टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल होग यी थी। परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने पर घरेलू उपचार कर रही थी। सोमवार की सुबह महिला की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महिला की मौत पर पति संतोष चौरसियाख् पुत्री अंजली, खुशी सहित परिजनों का रोते रोते...