आजमगढ़, अगस्त 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। दुर्घटना में घायल मजदूर की उपचार के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गई। वह नीलगाय के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोजरापुर गांव निवासी 35 वर्षीय मुकद्दर मजदूरी करते थे। छह अगस्त को मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मोलना मोड़ के पास उनके ऊपर नीलगाय ने हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गई। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। घटना के बाद से पत्नी संगीता सहित परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.