शाहजहांपुर, जनवरी 26 -- कांट, दो दिन पूर्व गंगा स्नान के लिए जा रहे बाइक सवार दंपति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान सोमवार सुबह पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का इलाज अभी भी चल रहा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, जनपद लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के ग्राम भूड़ा निवासी 55 वर्षीय राजाराम पुत्र सिरदार सिंह अपनी 52 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी के साथ शनिवार दोपहर लगभग ढाई बजे बाइक से गंगा स्नान के लिए ढाई घाट जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कांट क्षेत्र के ग्राम जरावन के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को राजकीय मेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.