जहानाबाद, मार्च 17 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जहानाबाद - अरवल सड़क मार्ग पर सिकरिया पेट्रोल पंप के समीप होली के दिन कार और बाइक की टक्कर में घायल हुए बाइक सवार दूसरे व्यक्ति संतलाल प्रसाद ने भी सोमवार को दम तोड़ दिया। दुर्घटना में उसी दिन बाइक सवार युवक कसईं निवासी रंजन कुमार की जान चली गई थी। दूसरे घायल ऊक्त व्यक्ति को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया था जिनका इलाज पटना में चल रहा था लेकिन उनकी जान नही बची। उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मृतक के एक परिजन के अनुसार होली के दिन बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति जा रहे थे। इस दौरान ओवरटेक करने की क्रम में कार सवार ने धक्का मार दिया था। उस दिन हीं युवक रंजन कुमार की मौत हो गयी थी। संतलाल को रेफर किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.