आजमगढ़, फरवरी 9 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के माहुल-फुलवरिया मार्ग पर गौसपुर मोड़ के पास शनिवार को दो बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल 20 युवक की भी रविवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके मौसेरे भाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पवई थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी 20 वर्षीय रामप्रवेश यादव शनिवार को अपने मौसी के घर अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव में गया था। अपने मौसी के पुत्र बृजमोल यादव के साथ बाइक से दवा लेने माहुल जा रहा था। माहुल-फुलवरिया मार्ग पर गौसपुर मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से आई दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी थी। बृजमोल यादव की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि इस हादसे में रामप्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे शहर के निजी अस्पताल में घायल को भर्ती कराया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.