पलामू, फरवरी 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बुधवार की देर रात में एक नर्स ने सड़क दुर्घटना में घायल 40 वर्षीय राजीव रंजन को एक्सपायर्ड स्लाइन (एनएस) चढ़ा दिया है। पूरा स्लाइन चढ़ जाने के बाद मरीज के अटेंडेंट की नजर स्लाइन की बोतल पर पड़ी। उन्होंने पाया कि जनवरी 2026 में ही स्लाइन का बोतल एक्सपायर हो चुका है। इसके बाद उसने विरोध जताया जिसके साथ रात में ही हंगामा शुरू हो गया। अधीक्षक डॉ अजय कुमार रात में ही अस्पताल पहुंचे। अधीक्षक ने बताया कि सिविल सर्जन के निर्देश पर 5 सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। जांच टीम को 24 घंटे के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। उन्होंने बताया कि रात 8 बजे अस्पताल की व्यवस्था देकर वे आवास पहुंचे थे। देर रात साढ़े 10 बजे सूचना मिली कि मरीज को एक्सपायरी पानी की बोतल चढ़ा दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.