कानपुर, दिसम्बर 1 -- शिवली,संवाददाता। कल्याणपुर से शनिवार की देर रात रात एक मांगलिक कार्यक्रम से घर लौट रहे बाइक सवार युवक की रविवार देर रात मौत हो गई। जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के मैथा मारग गांव निवासी 32 वर्षीय राकेश कुमार खेती किसानी कर पत्नी बंदना, पुत्री अंशिका, पुत्र आदर्श के साथ गुजर बसर करता था। बीती 29 नवंबर की रात वह एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने कल्याणपुर गया था। वहां से देर लौटते समय नहर पुल के समीप बैरी की ओर से चले आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उपचार के लिए शिवली सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उस...