आजमगढ़, जनवरी 9 -- आज़मगढ़, संवाददाता। डीएवी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को 99 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेटों ने छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को सरकार की राहवीर योजना के बारे जानकारी दी। इसके साथ ही दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया। इसके पूर्व कालेज में आयोजित गोष्ठी में राहवीर योजना पर चर्चा की गई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. प्रेमचंद्र यादव ने कहा कि संवेदना और करुणा मानवता का प्रधान गुण है और सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद कर हम किसी के प्राणों की रक्षा करके मानवता और परोपकार का उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं। मददगारों को उनके पुनीत काम के लिए सरकार की तरफ से 25 हजार नकद धनराशि और प्रमाणपत्र मिलेगा। गोष्ठी में प्रो. सौम्य सेनगुप्ता, प्रो. गीता सिंह, प्रो. राकेश यादव ने भी कैडेटों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रो. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.