कौशाम्बी, फरवरी 12 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के भोला चौराहा के पास गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुए सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कड़ा हवेली खालसा गांव का 18 वर्षीय रितेश कुमार पुत्र दयाराम गुरुवार शाम बाइक से देवीगंज बाजार जा रहा था। जैसे ही वह भोला चौराहा के समीप पहुंचा, उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े 68 वर्षीय किसान रामबरन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किसान रामबरन और बाइक सवार रितेश दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ा धाम पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस्माइलपुर पहुंचा...