गोरखपुर, जून 26 -- चौरीचौरा। क्षेत्र के शत्रुघ्नपुर निवासी रीमा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को उनका सगा भाई जीतबंधन उर्फ झीनक व भाभी पूजा दवा इलाज कराने फुटहवाइनार पैदल अपने साइड जा रहे थे। हाइडिल के पास पीछे से चौरीचौरा की तरफ से आ रही लापरवाही पूर्वक और तेज रफ्तार ऑटो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पैर फैक्चर हो गया है और प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...