मोतिहारी, दिसम्बर 7 -- बंजरिया। बंजरिया थाना क्षेत्र में सिंघिया हिबन स्थित एनएच किनारे शनिवार को बोलेरो व बाइक की टक्कर मेंं एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गये। मृतका सुगौली के वार्ड सात निवासी कृति कुमारी(3) घटना में घायल वीरेंद्र कुमार(30) की पुत्री थी। घटना में वीरेंद्र कुमार की पत्नी प्रियंका देवी(25) व उसके सादु दिलीप कुमार (30)भी घायल हो गये । घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया । सूचना पर 112 पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी बंजरिया थाना को दी । जिसके बाद बंजरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों को समझा कर जाम को हटाया । पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि घायल वीरेंद्र कुमार और दिलीप कुमार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां...