गोरखपुर, फरवरी 8 -- सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार निवासी दीपक मोदनवाल (22) पुत्र अजय मोदनवाल की शनिवार की देर शाम को पिपराइच क्षेत्र के हरखापुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दीपक अपनी पांच बहनों में इकलौता भाई था। महराजगंज जिले के सिन्दुरिया थानाक्षेत्र के हरपुर निवासी गोलू मोदनवाल (20) पुत्र हरिलाल मोदनवाल सोनबरसा बाजार में अपने ननिहाल में रहता है। गोलू और दीपक मोदनवाल शनिवार की देर शाम को बाइक से महराजगंज के हरपुर से सोनबरसा आ रहे थे। पिपराइच क्षेत्र के हरखापुर में उनकी बाइक एक पेड़ और पुलिया से टकरा गई, जिससे दीपक उछलकर नहर में गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं गोलू मोदनवाल गम्भीर रुप से घायल है। दीपक की बहन खुश्बू (27) व नन्दिनी (25) व शिवानी (17) सोनम (16) व दिव्या (14) इन पांच बहनों का भाई था। खुश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.