नई दिल्ली, फरवरी 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में सड़क हादसों को कम करने के लिए मुख्यमंत्री ने दिल्ली में केन्द्र सरकार की राह-वीर योजना को लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। मदद करने वाले को किसी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि केन्द्र सरकार ने इस मानवीय पहल को प्रोत्साहन देने के लिए आर्थिक पुरस्कार की व्यवस्था की है ताकि आम नागरिक बिना किसी भय के दुर्घटना पीड़ितों की सहायता कर सकें। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम जनता को सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को 'गोल्डन ऑवर' के भीतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना है। गौरतलब है कि दिल्...