मिर्जापुर, दिसम्बर 10 -- चुनार। नगर से सटे नरायनपुर ब्लाक के पीरल्लीपुर ग्रामसभा के खैरुद्दीनपुर फुलवरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के जिम्मेदार बच्चों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। स्कूल परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के तहत खोदे गए 6-7 फीट गहरा सेफ्टीटैंक का गड्ढा लगभग छह माह से खुला पड़ा है। बानर स्वभाव प्राइमरी के बच्चे कक्षा से निकल कर बार-बार गड्ढे की तरफ चले जाते हैं। जरा सी चूक होने पर किसी बच्चे के गिर कर घायल होने का खतरा बना रहता है। जिससे शिक्षक और अभिभावक दोनों चिंतित हैं, शिकायत के बावजूद किसी जिम्मेदार अधिकारी ने गड्ढे का समतल बनाने के बारे में नहीं सोचा। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने स्कूल में छह माह पहले गड्ढा खोदवाया गया था, लेकिन कार्य को अधूरा छोड़ दिया गया। विद्यालय के छोटे बच्चे रोज इसी खतरे के बीच खेलते हैं...