लखीमपुरखीरी, जनवरी 13 -- क्षेत्र में गन्ने से लदे ओवर हाइट वाहनों के चलने की वजह से आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है जब से चीनी मिल का नवीन पराई सत्र का संचालन शुरू हुआ है, तब से सड़क पर धड़ल्ले से ओवरलोड वाहनों का संचालन शुरू है। आए दिन ट्रकों से गन्ने की फांदिया गिरने से कहीं राहगीर चोटिल हो चुके हैं। लेकिन उसके बावजूद ओवरलोड वाहनों का संचालन बंद नहीं हो रहा है। ओवरलोड वाहनों की वजह से एक और सड़कों के टूटने की आशंका बढ़ गई है। वहीं राहगीरों को भी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उधर ग्रामीणों का कहना है कि हर सीजन में प्रशासन ओवरलोड पर सख्ती की बात करता है लेकिन ग्राउंड लेवल पर अमल न होने के कारण परिवहनकर्ता खुलेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते रहते हैं। पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना रहता है लोगों ने मांग की है कि ओवरलोड वाहनों को तत्काल...