भभुआ, जनवरी 29 -- भगवानपुर प्रखंड की अधिकतर ग्रामीण सड़कों पर किया जा रहा अतिक्रमण अंचल प्रशासन द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिए जाने से ग्रामीण हो रहे परेशान (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के गांवों की ग्रामीण सड़कों का अतिक्रमण किए जाने से वाहन परिचालन में समस्या होने लगी है। इससे हादसे की भी आशंका बनी रह रही है। पशुपालक सड़क किनारे खूंटा गाड़कर व नाद रखकर मवेशियों को बांध रहे हैं, जिससे सड़क पर आने-जाने के लिए जगह कम बच रही है। यह मवेशी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं। राहगीर व वाहन चालक मवेशियों को सड़क किनारे बांधने से रोकने की मांग अंचल प्रशासन से की है। मवेशियों के बांधने से सड़क गंदी व खराब हो रही हैं। राहगीरों को पैदल चलने में परेशानी हो रही है। चालकों को वाहन लाने व ले जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.