मुंगेर, फरवरी 10 -- हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। विगत 5 दिन पूर्व खड़गपुर के अति व्यस्त इलाके के अंबेडकर चौक के समीप एनएच 333 मुख्य सड़क पर रात्रि में अनियंत्रित होकर एक हाईवा दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। 5 दिन बीत जाने के बाद भी अब तक मुख्य सड़क से दुर्घटनाग्रस्त हाईवा को नहीं हटाया जा सका है, जिस कारण पिछले 5 दिनों से खड़गपुर के मुख्य बाजारों के एनएच सड़क पर जाम की स्थिति से लोग परेशान है। वही स्थानीय प्रशासन दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिख रहा है। मुख्य सड़क के बीचो-बीच दुर्घटनाग्रस्त वाहन स्थानीय अधिकारियों के कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़ा कर रही है।आखिरकार इस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब हटाया जाएगा इसका स्थानीय लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...